देश की खबरें | एकता कपूर के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट न सौंपने को लेकर पुलिस को अदालत का नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक निर्माता एकता कपूर के खिलाफ एक मामले में जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने पर शुक्रवार को शहर पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुंबई, चार जुलाई मुंबई की एक अदालत ने फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक निर्माता एकता कपूर के खिलाफ एक मामले में जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने पर शुक्रवार को शहर पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कपूर की एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज है।
जांच रिपोर्ट नौ मई तक प्रस्तुत की जानी थी, लेकिन पुलिस निर्धारित समय सीमा के दौरान अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी।
बांद्रा स्थित मजिस्ट्रेट अदालत ने फरवरी में खार पुलिस को कपूर और अन्य के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था।
इस धारा के अंतर्गत, मजिस्ट्रेट किसी आपराधिक शिकायत की जांच कर सकता है या पुलिस को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है।
मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस से नौ मई तक रिपोर्ट मांगी थी लेकिन अब तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शिकायत यूट्यूबर विकास पाठक ने दर्ज कराई है, जिन्हें ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से भी जाना जाता है।
पाठक ने शिकायत में एकता के अलावा उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता शोभा और जीतेंद्र कपूर का भी नाम लिया है।
अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर शिकायत के अनुसार, ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज के एक एपिसोड में एक सैन्य अधिकारी को ‘अवैध यौन कृत्य’ में लिप्त दिखाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

