देश की खबरें | पुलिस ने मारे गये पुलिस अधिकारी के चौबेपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ ‘पत्र’ के मामले में जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सोमवार को कहा कि बदमाशों की गोली लगने से बृहस्पतिवार रात मारे गये पुलिस उपाधीक्षक देवेंन्द्र मिश्रा द्वारा कथित तौर पर कुछ सप्ताह पहले लिखे गये एक पत्र में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है। इस पत्र में हाल ही में निलंबित किये गये चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर विकास दुबे से सांठगांठ के आरोप हैं।

कानपुर, छह जुलाई पुलिस ने सोमवार को कहा कि बदमाशों की गोली लगने से बृहस्पतिवार रात मारे गये पुलिस उपाधीक्षक देवेंन्द्र मिश्रा द्वारा कथित तौर पर कुछ सप्ताह पहले लिखे गये एक पत्र में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है। इस पत्र में हाल ही में निलंबित किये गये चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर विकास दुबे से सांठगांठ के आरोप हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस पत्र में न तो कोई पत्र संख्या है और न ही कोई तारीख। एक सादे कागज पर टाइप किये गये इस पत्र के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पत्र मिश्रा ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा था।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 लोगों की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लखनऊ में इस पत्र के बारे में जब अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ''इस पत्र के बारे में आप स्थानीय अधिकारियों से बात करें, हम इस पर कोई टिप्प्णी नही करेंगे।''

वायरस हो रहे पत्र में आरोप है कि थाना प्रभारी विनय तिवारी ने गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ एक गंभीर आरोप को हटवाया था।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मीडिया से ऐसे किसी पत्र के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस फाइल को एसएसपी कार्यालय से मंगवाया गया है।

उन्होंने कहा कि पत्र में विनय तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप है, हम उनकी जांच करेंगे फिर उस आधार पर कार्रवाई करेंगे ।

वायरल पत्र में क्षेत्राधिकारी मिश्रा ने लिखा था कि उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी को निर्देशित किया था क्योंकि विकास दुबे जैसे अपराधी के खिलाफ सामान्य जनता शिकायत करने का साहस नहीं रखती।

वायरल पत्र के अनुसार मिश्रा ने कथित तौर पर एसएसपी से कहा था कि विकास दुबे जैसे कुख्यात अपराधी के साथ थानाध्यक्ष के सहानुभूति बरतने और उसके खिलाफ कार्रवाई न करने की वजह से विनय कुमार तिवारी की सत्यनिष्ठा संदिग्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\