एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस ने करनाल के नजदीक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

देश की खबरें | पुलिस ने करनाल के नजदीक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, 10 घायल

चंडीगढ़, 28 अगस्त भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया।

प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना- पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग; अंबाला-कुरुक्षेत्र, करनाल के पास दिल्ली राजमार्ग, हिसार-चंडीगढ़ और कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

कई यात्री घंटों तक राजमार्गों पर फंसे रहे।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता दर्शन पाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ‘‘दर्जनों किसानों के’’ घायल होने और करनाल पुलिस द्वारा कुछ किसानों को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को शाम पांच बजे तक सड़क एवं टोल प्जाजा जाम करने का आह्वान किया था, वहीं चढूनी ने कहा कि करनाल में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़े जाने तक सड़क जाम करना जारी रखा जाएगा।

करनाल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस्तारा टोल प्लाजा के पास मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में आठ से दस लोग घायल हुए हैं।

करनाल पुलिस की आईजी ममता सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमने हल्का बल प्रयोग किया क्योंकि वे राजमार्ग जाम कर रहे थे। पुलिस पर पथराव भी किया गया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).