एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस ने करनाल के नजदीक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया; 10 जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

देश की खबरें | पुलिस ने करनाल के नजदीक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया; 10 जख्मी

चंडीगढ़, 28 अगस्त भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया।

प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना- पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग; अंबाला-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

करनाल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस्तारा टोल प्लाजा के पास मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में आठ से दस लोग घायल हुए हैं।

बहरहाल, पुलिस ने कहा कि हल्का बल प्रयोग किया गया क्योंकि प्रदर्शनकारी राजमार्ग जाम कर रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।

केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। बीकेयू के आह्वान पर कई किसान करनाल के नजदीक बस्तारा टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).