विदेश की खबरें | पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागरिक एवं मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों से भिड़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
कराची, 13 अक्टूबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागरिक एवं मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों से भिड़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सिंध रवादारी मार्च (एसआरएम) के प्रदर्शनकारी ईशनिंदा के संदिग्ध शाहनवाज कुनभर की हत्या और ‘‘सिंध में चरमपंथ’’ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए ‘कराची प्रेस क्लब’ (केपीसी) के सामने एकत्र हुए, उसी समय धार्मिक-राजनीतिक पार्टी ‘तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान’ (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं ने केपीसी में घुसने की कोशिश की।
पुलिस और अर्धसैनिक रेंजर ने टीएलपी प्रदर्शनकारियों को रोका और उनकी एसआरएम के प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई।
टेलीविजन और सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में पुलिस केपीसी के बाहर महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते देखी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें किए जाने और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सैयद असद रजा ने कहा, ‘‘दोनों समूहों से संबंधित प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

