किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या करने वाले आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 17 अप्रैल जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में इस हफ्ते एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या और उनके एक साथी को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आतंकवादियों को शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया।
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।
सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे।
उसी समय से उनकी तलाश में लगी पुलिस को शुक्रवार को सफलता प्राप्त हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
हमलावर आतंकवादियों की पहचान आशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई थी।
आशिक हुसैन पर बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था।
किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

