देश की खबरें | बलात्कार मामले में पुलिस ने अनुराग कश्यप से आठ घंटे से अधिक समय तक की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अक्टूबर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

अधिकारी ने बताया कि कश्यप अपने दो सहयोगियों के साथ सुबह करीब 10 बजे वर्सोवा थाने में पहुंचे। इस दौरान कश्यप हाथ में कुछ दस्तावेज लिए हुए भी दिखे। उनके वकील भी कुछ देर बाद थाने पहुंचे।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

अधिकारी ने बताया कि फिल्मकार शाम करीब छह बजे थाने से बाहर गए।

उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद घोष की चिकित्सकीय जांच कराई गई।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा-राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जाना गैरकानूनी.

अभिनेत्री घोष ने 22 सितम्बर को वर्सोवा थाने में कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था।

कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार किया है।

पुलिस ने कश्यप के खिलाफ भादंवि की धारा 376(I) (बलात्कार) ,354 (लज्जा भंग करने के उद्देश्य से महिला पर हमला), 341 (सदोष अवरोध) और 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

घोष ने मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\