एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के लिए पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में ‘‘आर्थिक अनियमितताओं’’ में उनकी कथित संलिप्तता के लिए जांच शुरू की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के लिए पुलिस ने जांच शुरू की

कोलकाता, 20 अगस्त कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में ‘‘आर्थिक अनियमितताओं’’ में उनकी कथित संलिप्तता के लिए जांच शुरू की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव बरामद हुआ था। अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के बाद अब घोष के खिलाफ जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में पुलिस घोष को (पूछताछ के लिये) बुला सकती है।

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को ड्यूटी के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि घोष आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आर्थिक अनियमितताओं में शामिल थे। हमारे अधिकारी जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घोष ने मृतक महिला का शव बरामद होने के तुरंत बाद पत्रकारों से बात करते हुए उसकी पहचान का भी खुलासा किया। इस बारे में भी उनसे पूछताछ की जाएगी।’’

अधिकारी ने बताया कि यह मामला ताला पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी के महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. प्रणव कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन ऐसे समय किया गया है जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) प्रशिक्षु चिकित्सक के कथित दुष्कर्म एवं हत्या की जांच कर रही है।

एसआईटी जनवरी 2021 से अब तक की अवधि के दौरान अस्पताल में कथित आर्थिक अनियमितताओं की जांच करेगी।

उल्लेखनीय है कि घोष को 2021 में अस्पताल का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था।

चिकित्सक की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई पिछले चार दिनों से घोष से पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).