देश की खबरें | पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोंडागांव, आठ जून छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात धनोरा थाना क्षेत्र के तिमडी गांव में नक्सलियों ने दिनेश मंडावी की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दिनेश पर तब हमला किया तब वह एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मंडावी पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मंडावी को केशकाल स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।''
उन्होंने बताया कि मंडावी पुलिस की विशेष आसूचना शाखा के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

