देश की खबरें | असम में पुलिस को कम दी जाती है साइबर अपराधों की सूचना : सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच उच्च स्तरीय जागरुकता और समझ होने के बाद भी पुलिस को साइबर अपराधों की सूचना अपेक्षा से कम दी जाती है। असम पुलिस और साइबर पीस फाउंडेशन द्वारा किये गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, पांच नवंबर असम में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच उच्च स्तरीय जागरुकता और समझ होने के बाद भी पुलिस को साइबर अपराधों की सूचना अपेक्षा से कम दी जाती है। असम पुलिस और साइबर पीस फाउंडेशन द्वारा किये गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

राज्य में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता के स्तर का पता लगाने के लिये अक्टूबर में यह सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया है कि लोगों को साइबर अपराध के बारे में गहरी समझ तो है, फिर भी केवल 16 प्रतिशत लोगों ने ही ऐसे अपराधों की जानकारी पुलिस को दी है।

यह भी पढ़े | Gujarat के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा कहा- स्कूल, कॉलेज फिर से खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी करने के निर्देश दिए.

रिपोर्ट में कहा गया है, ''सर्वे में शामिल केवल 16 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने साइबर अपराधों की जानकारी पुलिस को दी जबकि 32 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिन्होंने वेबसाइट के जरिये इसकी शिकायत की। 22 प्रतिशत ने कुछ नहीं किया। ''

सर्वेक्षण के अनुसार, 62 प्रतिशत लोगों को पता था कि साइबर अपराध की जानकारी पुलिस थाने को दी जा सकती है जबकि 58 प्रतिशत लोगों को यह जानकारी थी कि असम पुलिस के पास साइबर अपराधों से निपटने के लिये समर्पित साइबर थाने और पुलिसकर्मी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, की ये अपील.

सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत लोग कंप्यूटर हार्डवेयर से डाटा चोरी किये जाने संबंधी साइबर अपराधों से अवगत थे जबकि 71 प्रतिशत लोग ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी रखते थे। इसके अलावा, 78 प्रतिशत लोगों को हैकिंग, 68 प्रतिशत को ऑनलाइन धोखाधड़ी और 64 प्रतिशत को फर्जी खबरें फैलाए जाने के बारे में जानकारी थी।

असम पुलिस और एनजीओ साइबर पीस फाउंडेशन इंटरनेट को लेकर लोगों की समझ को परखने के लिये हर साल यह सर्वे कराते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\