देश की खबरें | अलीराजपुर में पुलिस पर सोने के सिक्कों के बाद चांदी की चोरी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस के कर्मियों द्वारा ब्रिटिश काल के सोने के सिक्कों की कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद अब पुलिसकर्मियों पर चांदी चुराने का आरोप लगा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), 26 जुलाई जिला पुलिस के कर्मियों द्वारा ब्रिटिश काल के सोने के सिक्कों की कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद अब पुलिसकर्मियों पर चांदी चुराने का आरोप लगा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि आदिवासी बहुल जिले के नानपुर थाने की पुलिस ने ना सिर्फ उन्हें चोरी हुई चांदी के मुकाबले कम वजन की चांदी लौटायी, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी खराब थी।

यह शिकायत एक आदिवासी परिवार से 240 ब्रिटिश काल के सोने के सिक्के चुराने के आरोप में सोंडवा पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसआईटी जांच के आदेश की पृष्ठभूमि में आई है।

ताजा घटना में तेनसिंह और कैलाश तोमर ने पिछले साल 21 जनवरी को अपने घरों से चांदी की चोरी की शिकायत करते हुए नानपुर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस सूत्र ने बताया कि पुलिस ने 24 अप्रैल, 2022 को चार लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से चांदी बरामद की थी।

सूत्र ने कहा कि इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने अपने वकील के माध्यम से पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और बाद में अपना कीमती सामान वापस पाने के लिए अदालत का आदेश प्रस्तुत किया।

इसी साल 18 जुलाई को नानपुर पुलिस ने तेनसिंह को दो किलो और तोमर को डेढ़ किलो चांदी सौंपी, लेकिन दोनों खुश नहीं थे।

शिकायतकर्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चांदी देखने के बाद हमें संदेह हुआ क्योंकि वह नयी लग रही थी और चोरी हुई चांदी जैसी नहीं थी। हम इसकी प्रमाणिकता की जांच करने के लिए चांदी को एक जौहरी के पास ले गए और यह जानकर हैरान रह गए कि यह अशुद्ध थी।’’

दोनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय से संपर्क किया और उन्हें असली चांदी लौटाए जाने का अनुरोध किया।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी हंसराज सिंह ने जोबट के पुलिस उपमंडल अधिकारी नीरज नामदेव को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

नामदेव ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमने शुरुआती बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही जांच पूरी कर लेंगे। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर