Namaz in Temple: मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हापुड़ के चंडी मंदिर में एक व्यक्ति घुसा और परिसर में फर्श पर बैठ गया. कुछ महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि वह कपड़ा बिछाकर ‘नमाज अदा’ करने लगा.
हापुड़ के एक मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही शहर कोतवाल ने मंदिर पहुंचकर पूरी जानकारी ली. पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि उसने मंदिर परिसर में नमाज अदा की. उधर, घटना से क्षुब्ध हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के चंडी मार्ग स्थित श्री चंडी मंदिर में शुक्रवार सुबह पांच बजे के आसपास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मंदिर में घुसा और परिसर में फर्श पर बैठ गया. अधिकारियों ने कहा कि मंदिर में सुबह की आरती में मौजूद कुछ महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति मंदिर परिसर में फर्श पर कपड़ा बिछाकर ‘नमाज अदा’ करने लगा जिसका पुजारियों ने विरोध किया. Kolhapur Clashes: ओवैसी का फडणवीस पर पलटवार, पूछा - ''गोडसे और आप्टे की औलाद कौन हैं?
अधिकारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ और लोग मंदिर में पहुंच गये जिन्होंने उस व्यक्ति को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंदिर पहुंचकर पुजारियों व अन्य से जानकारी ली. मंदिर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
मंदिर प्रबंधन समिति के नवनीत अग्रवाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में नमाज अदा की गई है.
अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

