देश की खबरें | शराब तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में थाना शमसाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात शराब तस्करों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य बाइक पर सवार एक तस्कर मौके से फरार हो गया जिसे बाद में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, 16 जनवरी आगरा में थाना शमसाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात शराब तस्करों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य बाइक पर सवार एक तस्कर मौके से फरार हो गया जिसे बाद में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

एसपी ग्रामीण (पश्चिम) अशोक वैंकेट ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार रात्रि एक बजे शमसाबाद के प्रभारी राकेश यादव गढ़ी जहान सिंह के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो बाइकों पर आते तीन लोग दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे बाइक सवार फायरिंग बंद कर भागने लगे। पुलिस ने दो बदमाशों को को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भाग निकला।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद शमसाबाद पुलिस ने थाना फतेहाबाद पुलिस को वारदात की सूचना दे दी। पुलिस निबोहरा अंडर पास के पास उसका इंतजार करने लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान युवक आता दिखा, उसे रोकने पर उसने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि बदमाश की गोली से सिपाही भोला सिंह यादव घायल हो गया।

वैंकेट ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे गोली युवक के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये घायल युवक और घायल सिपाही भोला सिंह यादव को नजदीकी सीएचसी फतेहाबाद पर इलाज के लिए भेजा गया।

वैंकेट ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग शराब तस्कर हैं। इनके पास से 21 बोतल हरियाणा की शराब के अलावा तमंचे और कारतूस मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू