देश की खबरें | दिल्ली आ रही हरियाणा युवा कांग्रेस की ‘ट्रैक्टर रैली’ पर पानीपत में पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि सुधार विधेयकों के विरोध में दिल्ली की तरफ बढ़ रही हरियाणा युवा कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैली को रोकने के लिये पुलिस ने बुधवार को पानीपत में पानी की बौछार छोड़ी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 सितंबर केंद्र के कृषि सुधार विधेयकों के विरोध में दिल्ली की तरफ बढ़ रही हरियाणा युवा कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैली को रोकने के लिये पुलिस ने बुधवार को पानीपत में पानी की बौछार छोड़ी।

पानीपत जिले में पुलिस द्वारा बैरीकेड लगाकर रोकी गई “ट्रैक्टर रैली” में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: बेहद दिलचस्प होती जा रही है मध्यप्रदेश उपचुनावों की जंग, किसानों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार.

कुछ प्रदर्शनकारियों ने जब बैरीकेड को पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिये पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि बाद में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐहतियातन हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-कोविड अस्पतालों में OPD संचालित करने के लिए दिए निर्देश.

युवा कांग्रेस के नेताओं का दावा था कि इस रैली में बहुत से किसानों ने भी हिस्सा लिया। यह रैली पानीपत से दिल्ली आनी थी जहां कार्यकर्ताओं का संसद के घेराव का कार्यक्रम था। ये लोग कृषि विधेयकों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे जो उनके मुताबिक किसान विरोधी हैं।

इस रैली के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिये सामान्य यातायात भी बाधित हुआ।

इससे पहले रविवार को हरियाणा पुलिस ने पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंबाला जिले में प्रवेश कर आगे दिल्ली जाने से रोकने के लिये पानी की बौछार का इस्तेमाल किया था। ये कार्यकर्ता भी कृषि विधेयकों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे।

उस ट्रैक्टर रैली में श्रीनिवास बी वी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\