देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में जगह-जगह पद यात्रा निकाल रहे सपा के अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गांव-गांव जाकर पदयात्रा निकालने का प्रयास किया। पद यात्रा निकाल रहे सपा नेताओं को जनपद में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने हिरासत में लिया है तथा उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन में रखा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गांव-गांव जाकर पदयात्रा निकालने का प्रयास किया। पद यात्रा निकाल रहे सपा नेताओं को जनपद में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने हिरासत में लिया है तथा उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन में रखा गया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों को किसानों के प्रति समर्थन देने के लिए जागरूक करने की खातिर पद यात्रा निकाली।

यह भी पढ़े | किसानों के ‘भारत बंद’ से एक दिन पहले दिल्ली के शकरपुर में एनकाउंटर, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार.

वीर सिंह के अनुसार डीएम चौराहे के पास कार्यकर्ता पद यात्रा निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ग्रामीण रेसपाल अवाना के सेक्टर 101 स्थित कार्यालय से भी सोमवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पदयात्रा निकाल रहे थे। पुलिस ने सेक्टर 101 के पास से ही अवाना समेत 50 नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास पद यात्रा निकाल रहे अनेक सपा नेताओं को थाना फेस-3 पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े | Delhi: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका.

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। बिना अनुमति के कोई भी समारोह या कार्यक्रम करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी सपा नेताओं ने कोविड-19 अधिनियम तथा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आज पदयात्रा निकाली है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now