देश की खबरें | राकांपा के निष्कासित नेता और उनके बेटे की पुलिस हिरासत 31 मई तक बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की एक अदालत ने बुधवार को पुत्रवधू की दहेज के कारण कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील हगवणे की पुलिस हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी।

पुणे, 28 मई पुणे की एक अदालत ने बुधवार को पुत्रवधू की दहेज के कारण कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील हगवणे की पुलिस हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी।

राजेंद्र हगवणे की पुत्रवधू वैष्णवी हगवणे ने 16 मई को पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ शहर के बावधन में अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने तीन अन्य आरोपियों (वैष्णवी के पति शशांक, उसकी सास लता हगवणे और ननद करिश्मा) की पुलिस हिरासत भी 29 मई तक बढ़ा दी।

अभियोजन पक्ष ने रिमांड बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि पुलिस लता, करिश्मा और सुशील के फोन का पता लगाना चाहती है और उनसे व्हाट्सएप संदेश और 'चैट' बरामद करना चाहती है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि वे फरार आरोपियों में से एक नीलेश चव्हाण का पता लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चव्हाण ने वैष्णवी के मायके के परिवार के सदस्यों को उस समय कथित तौर पर धमकी दी थी, जब वे उसकी मौत के बाद वैष्णवी के बच्चे को लेने गए थे।

उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र हगवणे और उसके रिश्तेदारों द्वारा उसे दहेज के लिए परेशान किया गया था, जिसमें जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग भी शामिल थी।

पुलिस ने बुधवार को अदालत को यह भी बताया कि वे उन वस्तुओं को बरामद करना चाहते हैं, जिनका इस्तेमाल शशांक ने वैष्णवी की आत्महत्या से पहले उसे 'पीटने' के लिए किया था और इसके लिए उन्हें आरोपी की हिरासत की जरूरत है।

बचाव पक्ष के वकील विपुल दुशिंग ने तर्क दिया कि इस मामले को दहेज से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि शादी के लिए वैष्णवी के माता-पिता से हगवणे परिवार ने कोई दहेज नहीं मांगा था।

दुशिंग ने कहा कि वैष्णवी के माता-पिता ने स्वेच्छा से उपहार और अन्य सामान दिए थे।

दलीलें सुनने के बाद अदालत ने राजेंद्र हगवणे और सुशील की रिमांड 31 मई तक और तीन अन्य आरोपियों की रिमांड 29 मई तक बढ़ा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड