एजेंसी न्यूज

पुलिस ने बुजुर्ग दंपती की शादी की सालगिरह मनाई

बुजुर्ग दंपती के बेटे ने दुबई से गौतमबुद्ध नगर पुलिस को फोन करके अपने माता-पिता की सालगिरह मनाने का आग्रह किया था।

पुलिस ने बुजुर्ग दंपती की शादी की सालगिरह मनाई
जमात

नोएडा, 14 मई जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने लॉकडाउन के बीच एक बुजुर्ग दंपती की शादी की 52 वीं सालगिरह मनाकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

बुजुर्ग दंपती के बेटे ने दुबई से गौतमबुद्ध नगर पुलिस को फोन करके अपने माता-पिता की सालगिरह मनाने का आग्रह किया था।

सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल जोन) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले बीएस भटनागर व उनकी पत्नी की बुधवार को विवाह की 52 वीं सालगिरह थी।

सिंह ने बताया कि भटनागर दंपती का बेटा दुबई में रहता है। लॉकडाउन के चलते वह दुबई से अपने माता-पिता की विवाह की वर्षगांठ मनाने नहीं आ पाया।

उन्होंने बताया कि दंपती के बेटे ने दुबई से नोएडा पुलिस को फोन करके अपने माता-पिता की सालगिरह मनाने का आग्रह किया।

सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपती के इस सुखद दिन में शामिल होने नोएडा पुलिस केक लेकर पहुंची। पुलिस वालों को अपने दरवाजे पर देख दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने पुलिसवालों के साथ विवाह की वर्षगांठ मनाई और इस कदम के लिए पुलिस की तारीफ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).