देश की खबरें | पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के पांच तस्करों को पकड़ा जिपमें एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल है। उनके पास से छह करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया गया।

बेंगलुरु, छह अगस्त बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के पांच तस्करों को पकड़ा जिपमें एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल है। उनके पास से छह करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने शहर के हेन्नूर में एक अपार्टमेंट पर छापा मारा और मादक पदार्थ के तस्करों को पकड़ा और उनके पास से हशीश तेल, मारिजुआना, चरस की गोलियां और हाइड्रो वीड पौधे बरामद किए। पुलिस ने उनके पास से एक कार, एक मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक नबारन चकमा असम का रहने वाला है। वह शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को पिछले तीन साल से मादक पदार्थ बेच रहा था।

पिछले साल जब पुलिस ने शहर के राममूर्ति नगर में एक मकान पर छापा मारा था तो चकमा फरार हो गया था जबकि उसके साथी सिंटो थॉमस को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी जानकारी में आया कि पिछले एक साल में चकमा ने अपना गिरोह बढ़ाया और अपने साथियों के जरिए मादक पदार्थ बेचे।’’

एक अन्य अभियान में नाइजीरिया के ओनिका इमैनुअल जेम्स (31) को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव