एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अलीगढ़ में कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मियों समेत चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक विचाराधीन कैदी को ले जा रही पुलिस टीम की गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई जिससे तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | अलीगढ़ में कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मियों समेत चार की मौत

अलीगढ़/फिरोजाबाद (उप्र), आठ मई अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक विचाराधीन कैदी को ले जा रही पुलिस टीम की गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई जिससे तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने अलीगढ़ में संवाददाताओं को बताया कि फिरोजाबाद से चार पुलिसकर्मी एक विचाराधीन कैदी को अदालत में पेश करने के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे तभी अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे के पास उनका वाहन एक खड़े कैंटर से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में विचाराधीन कैदी और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस घटना में उपनिरीक्षक राम संजीवन, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह और मुलजिम गुलशन की मौत हो गई।

इसने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और शेरपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि संभवत: पुलिस वाहन के चालक को झपकी आ गई जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर से जा टकराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).