देश की खबरें | पुलिस ने संदेशखालि जा रहे आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखालि जा रहे ‘इंडियन सेक्युलर फ्रंट’ (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी को यहां साइंस सिटी इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 27 फरवरी पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखालि जा रहे ‘इंडियन सेक्युलर फ्रंट’ (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी को यहां साइंस सिटी इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी को निवारक कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदेशखालि के संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
सिद्दीकी ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे क्यों गिरफ्तार किया है। यह संदेशखालि से कई किलोमीटर दूर है। मैं संदेशखालि के ग्रामीणों से मिलने के लिए वहां जा रहा था। मैंने कोई नियम या कानून नहीं तोड़ा।”
सिद्दीकी ने कहा कि उनकी संदेशखालि में दो कार्यक्रम आयोजित करने की योजना थी।
आईएसएफ विधायक को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया।
प्रशांत सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

