देश की खबरें | ठाणे में पुलिस ने गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त कर दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दुकानों से गुटखा और अन्य प्रतिबंधित उत्पाद जब्त करने के बाद दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 17 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दुकानों से गुटखा और अन्य प्रतिबंधित उत्पाद जब्त करने के बाद दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने 14 जुलाई को दिवा इलाके में एक किराना दुकान और पान की एक दुकान पर छापेमारी की।
मुंब्रा थाने के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने वहां से 27,470 रुपये मूल्य का गुटखा, अन्य तंबाकू उत्पाद और मिश्रित पान मसाला जब्त किया।
दोनों दुकानदारों को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान वे अपनी दुकानों में पाए गए प्रतिबंधित पदार्थों की कोई वैध खरीद रसीद नहीं दिखा पाए।’’
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

