एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे के अस्पताल से फरार मादक पदार्थ मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक अस्पताल से इस महीने की शुरुआत में फरार हुए मादक पदार्थ मामले के आरोपी ललित पाटिल को बेंगलुरु के पास से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे के अस्पताल से फरार मादक पदार्थ मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुंबई, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक अस्पताल से इस महीने की शुरुआत में फरार हुए मादक पदार्थ मामले के आरोपी ललित पाटिल को बेंगलुरु के पास से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुणे की यरवदा जेल के कैदी ललित पाटिल को मंगलवार रात मुंबई की साकीनाका पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई पुलिस की एक टीम ने बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक होटल से ललित पाटिल को पकड़ा। ’’

ललित दो अक्टूबर को पुणे के सरकारी ससून जनरल अस्पताल से उस समय फरार हो गया था जब उसे एक्स-रे के लिए ले जाया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ललित पाटिल करोड़ों रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में वांछित था, जिसका भंडाफोड़ साकीनाका पुलिस ने नासिक में एक फैक्टरी पर छापा मारने के बाद किया था।

उन्होंने बताया कि वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया 15वां आरोपी है।

मुंबई पुलिस ने छह अक्टूबर को कहा था कि उन्होंने 300 करोड़ रुपये मूल्य का 151 किलोग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि पिछले दो महीने के दौरान नासिक में एक दवा निर्माण इकाई समेत विभिन्न स्थानों पर मारे गए छापों में मादक पदार्थ की जब्ती के साथ-साथ कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

गिरफ्तारी के बाद ललित पाटिल को बुधवार को अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उसे 23 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).