देश की खबरें | हिरासत में कारोबारी की मौत के लिए पुलिस और सरकार जिम्मेदार : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के उस कारोबारी के परिजन से सोमवार को मुलाकात की, जिनकी हाल में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। यादव ने इस घटना के लिए पुलिस तथा प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

कानपुर (उप्र), 19 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के उस कारोबारी के परिजन से सोमवार को मुलाकात की, जिनकी हाल में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। यादव ने इस घटना के लिए पुलिस तथा प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

अखिलेख यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा मारे गए कारोबारी बलवंत सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई अथवा किसी सेवारत न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘जिस पुलिस पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है उसी ने अपनी हिरासत में एक कारोबारी की हत्या कर दी।’’

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘पुलिस को इतनी छूट किसने दी है, यह सभी जानते हैं।’’

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश में पुलिस राज स्थापित करना चाहती है। यही वजह है कि पुलिस ने अपनी सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश हिरासत में मौतों के मामले में देश में पहले स्थान पर है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हाल के समय में गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, कन्नौज और झांसी में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है और लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘बलवंत सिंह को पुलिस हिरासत में तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक प्रताड़ित किया गया और जिन लोगों ने भी उनका शव या उनकी तस्वीरें देखी हैं उन्होंने यह जरूर महसूस किया कि बलवंत सिंह ने कितनी पीड़ा सहन की होगी।’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘सिंह की मौत के बावजूद पुलिस ने डॉक्टरों पर उनका इलाज करने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई से बचने के लिए शव को कहीं फेंक देने का प्रयास किया।’’

इससे पहले, अखिलेश यादव का काफिला कारोबारी बलवंत सिंह के गांव सरैया लालपुर पहुंचा। उन्होंने सिंह की पत्नी शालिनी, उनके पिता और बहन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि सपा पीड़ित परिवार को जल्द ही आर्थिक सहायता देगी।

गौरतलब है कि कारोबारी बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मदद और न्याय की गुहार लगाई थी।

बलवंत सिंह के गांव में करीब आधा घंटा गुजारने के बाद सपा अध्यक्ष कानपुर नगर जेल रवाना हुए और वहां बंद पार्टी विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की। सोलंकी को पिछली दो दिसंबर को आगजनी, जमीन पर अवैध कब्जे तथा कुछ अन्य मामलों में जेल भेजा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट