विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 100 सैनिक तैनात करेगा पोलैंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वारसॉ, 19 अगस्त (एपी) पोलैंड के राष्ट्रपति ने अपने तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना के 100 जवानों के एक दल को वहां तैनात करने की मंजूरी दे दी है।

वारसॉ, 19 अगस्त (एपी) पोलैंड के राष्ट्रपति ने अपने तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना के 100 जवानों के एक दल को वहां तैनात करने की मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने इस मिशन के लिए बुधवार देर रात एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह मिशन 16 सितंबर तक चलेगा।

इस बीच, पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियस ब्लैस्ज़क ने बताया कि अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों के एक समूह को लेकर पहला विमान बुधवार देर रात वारसॉ के सैन्य हवाई अड्डे पर उतरा।

लोगों के समूह को सैन्य विमान के जरिए पहले काबुल से उज्बेकिस्तान ले जाया गया, उसके बाद उन्हें वारसॉ पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव के मद्देनजर पोलैंड की सेना मंगलवार से ही अपने देश के नागरिकों के अलावा उन लोगों को वहां से बाहर निकालने के कार्य में जुटी हुई है, जिन्होंने पोलैंड की सेना तथा उसके मिशन का सहयोग किया था।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अफगानिस्तान से लौटे लोगों को पृथकवास में रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान