विदेश की खबरें | पोलैंड ने उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइल आ जाने पर रूस से सफाई मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की ओर से पिछले चार दिनों में यूक्रेन पर किया गया यह तीसरा सबसे बड़ा हमला था, जिसमें दूसरी बार राजधानी कीव को निशाना बनाया गया।
रूस की ओर से पिछले चार दिनों में यूक्रेन पर किया गया यह तीसरा सबसे बड़ा हमला था, जिसमें दूसरी बार राजधानी कीव को निशाना बनाया गया।
लविव क्षेत्र के गवर्नर मक्सिम कोजित्स्की ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वास्तव में किस तरह का नुकसान हुआ है। इस घटना में किसी की मौत होने या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कीव के सेना के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने टीयू-95एमएस बमवर्षक विमान से मिसाइल दागी।
उत्तरी अटलांटिका संधि संगठन (नाटो) सदस्य पोलैंड की ‘आर्म्ड फोर्स ऑपरेशन कमांड’ ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी शहर को निशाना बनाते हुए दागी गई क्रूज मिसाइल में से एक मिसाइल सुबह चार बजकर 23 मिनट पर पोलैंड के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गई और 39 सेकंड तक हवाई क्षेत्र में रही।
पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिस्ज ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर रूस की ओर से मिसाइल को पोलैंड को लक्षित करके दागे जाने के संकेत मिलते तो उसे हवा में ही मार गिराया होता।
राजनयिक मोर्चे पर, पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ‘‘ देश के हवाई क्षेत्र के एक और उल्लंघन के संबंध में रूस से स्पष्टीकरण की मांग करेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

