देश की खबरें | जहरीली शराब त्रासदी: तमिलनाडु के मंत्री ने कटाक्ष करते हुए पलानीस्वामी को 'चिकित्सा विशेषज्ञ' बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने शनिवार को ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी को 'चिकित्सा विशेषज्ञ' बताकर उनपर कटाक्ष किया, क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि राज्य में मेथेनॉल के सेवन करने वालों के इलाज के लिए ‘एंटीडोट’ (विषनाशक औषधि) का भंडार नहीं है।
चेन्नई, 22 जून तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने शनिवार को ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी को 'चिकित्सा विशेषज्ञ' बताकर उनपर कटाक्ष किया, क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि राज्य में मेथेनॉल के सेवन करने वालों के इलाज के लिए ‘एंटीडोट’ (विषनाशक औषधि) का भंडार नहीं है।
सुब्रमण्यम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी 'ओमेप्राजोल' और 'फोमेपिजोल' दवाओं को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने 20 जून को दावा किया था कि ओमेप्राजोल का कोई भंडार नहीं है और उन्होंने इसका खंडन किया था।
उन्होंने कहा कि राज्य में '4.42 करोड़ ओमेप्राजोल' (इसमें कैप्सूल/इंजेक्शन शामिल हो सकते हैं) का भंडार है।
मंत्री ने कहा, ‘‘आज, चिकित्सा विशेषज्ञ पलानीस्वामी यह कहकर भ्रमित कर रहे हैं कि फोमेपिजोल का कोई भंडार नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि राज्य में फोमेपीजोल इंजेक्शन का आवश्यकता से अधिक भंडार है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से प्रभावित लोगों का इलाज मानक उपचार प्रोटोकॉल का पालन करके किया जा रहा है।
जहरीली शराब से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित जेआईपीएमईआर और कल्लाकुरिची, सलेम और विल्लुपुरम स्थित राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एक ही प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।
मंत्री ने पलानीस्वामी को 'मेडिकल विशेषज्ञ' बताते हुए उन पर तंज कसा और कहा कि अगर अन्नाद्रमुक प्रमुख 'कोई नया उपचार प्रोटोकॉल लेकर आते हैं और इससे जानमाल के नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है, तो उसका पालन किया जाएगा'।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)