जरुरी जानकारी | पीएनबी का दूसरी तिमाही में कर्ज वितरण 13 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में ऋण वितरण 13 प्रतिशत बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में ऋण वितरण 13 प्रतिशत बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गया।

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। 30 सितंबर, 2023 के अंत तक बैंक का कुल अग्रिम 9.41 लाख करोड़ रुपये था।

बैंक ने बताया कि कुल जमा राशि 11.41 प्रतिशत बढ़कर 14.59 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में यह 13.09 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंक का कुल कारोबार 30 सितंबर, 2023 के अंत के 22.51 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका ऋण वितरण सितंबर तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 2.09 लाख करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में यस बैंक की जमा राशि 18 प्रतिशत बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये हो गई।

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक का तरलता कवरेज अनुपात 131.9 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now