देश की खबरें | पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी की बहन सरकारी गवाह बनी, संपत्ति का पता लगाने में करेगी मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई दो अरब डॉलर से भी ज्यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सरकारी गवाह बन गए हैं। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों प्रवर्तन निदेशालय को स्विस बैंक में जमा राशि सहित 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई दो अरब डॉलर से भी ज्यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सरकारी गवाह बन गए हैं। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों प्रवर्तन निदेशालय को स्विस बैंक में जमा राशि सहित 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद करेंगे।

नीरव मोदी (49) फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी धन शोधन मामले में 2018 से ही उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ जांच कर रहा है।

हीरा व्यापारी की छोटी बहन पूर्वी मोदी (47) बेल्जियम की नागरिक है और उसका पति मयंक मेहता ब्रिटिश नागरिक है।बताया जाता है कि दोनों विदेश में हैं और कभी जांच का हिस्सा नहीं रहे।

ईडी ने 2018 में पूर्वी मोदी के खिलाफ इंटरपोल से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया था।

इन दोनों पर भी बैंक के साथ हुई कथित आपराधिक धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में ईडी और सीबीआई कई आरोपपत्र दाखिल कर चुके हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘नीरव मोदी की बहन पूर्वी दीपक मोदी उर्फ पूर्वी मेहता और उसके पति मयंक मेहता ने मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में अर्जी देकर सरआरपीसी की धारा 306 और 307 के तहत माफी की अनुमति मांगी है। साथ ही कहा है कि वह बिना कोई साक्ष्य छुपाए सभी तथ्यों और घटनक्रम को साफ-साफ बताएंगे और दस्तावेज भी मुहैया कराएंगे।

एजेंसी ने कहा, ‘‘पूर्वी मोदी भारत और विदेशों में स्थित कुल 879 करोड़ की संपत्ति का पता लगाने और उसे कब्जे में करने में मदद करेगी।’’

एजेंसी के बयान के अनुसार, मुंबई की अदालत ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों को सशर्त सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड