जरुरी जानकारी | पीएनबी ने खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने वाले ग्राहकों से वसूले 170 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक खातों में न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) नहीं रखने वाले ग्राहकों से शुल्क के रूप में 170 करोड़ रुपये वसूले हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी पर बैंक ने यह सूचना दी है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक खातों में न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) नहीं रखने वाले ग्राहकों से शुल्क के रूप में 170 करोड़ रुपये वसूले हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी पर बैंक ने यह सूचना दी है।

वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक ने इस शुल्क के जरिये 286.24 करोड़ रुपये की राशि वसूली थी। बैंक किसी वित्त वर्ष में इस तरह का शुल्क तिमाही आधार पर लगाता है।

बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) शुल्क के रूप में 35.46 करोड़ रुपये वसूले। यह शुल्क बचत और चालू दोनों खातों पर लगाया गया। बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक ने इस तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया। तीसरी और चौथी तिमाही में बैंक ने इस प्रकार के शुल्क के रूप में क्रमश: 48.11 करोड़ रुपये और 86.11 करोड़ रुपये वसूले।

मध्य प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने आरटीआई के तहत बैंक से इस बारे में जानकारी मांगी थी।

इसके अलावा बैंक ने बीते वित्त वर्ष में एटीएम शुल्क में रूप में 74.28 करोड़ रुपये जुटाए जबकि 2019-20 में बैंक ने इस शुल्क से 114.08 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी।

बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकार के निर्देश के बाद बैंक ने एटीएम शुल्क की छूट दी थी।

एक अन्य सवाल के जवाब में बैंक ने बताया कि 30 जून, 2021 तक उसके 4,27,59,597 खाते निष्क्रिय थे। वहीं 13,37,48,857 खाते सक्रिय थे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला