जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 313 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 15 प्रतिशत घटकर 313 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 15 प्रतिशत घटकर 313 करोड़ रुपये रहा।
इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 367 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 9 प्रतिशत घटकर 2,022 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,230 करोड़ रुपये रही थी।
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) प्रवर्तित कंपनी ने कहा कि पीएनबी निदेशक मंडल ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में तरजीही निर्गम/राइट इश्यू के जरिये 600 करोड़ रुपये तक पूंजी डालने का निर्णय किया है। हालांकि, यह नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
पीएनबी हाउसिंग के निदेशक मंडल ने तरजीही/राइट इश्यू के जरिये 1,800 करोड़ रुपये तक हजुटाने को भी मंजूरी दी है।
दूसरी तिमाही की समाप्ति पर कंपनी का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) कुल कर्ज का 2.59 प्रतिशत जबकि शुद्ध एनपीए 1.46 प्रतिशत रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

