एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग का जून तिमाही में मुनाफा 3.4 प्रतिशत गिरकर 235 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का जून में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 3.4 प्रतिशत घटकर 235 करोड़ रुपये रहा है। मूल ब्याज आय में गिरावट से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।

जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग का जून तिमाही में मुनाफा 3.4 प्रतिशत गिरकर 235 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 28 जुलाई पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का जून में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 3.4 प्रतिशत घटकर 235 करोड़ रुपये रहा है। मूल ब्याज आय में गिरावट से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रवर्तित आवास ऋण कंपनी ने पिछले वर्ष समान तिमाही में 243 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

पीएनबी हाउसिंग ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी आय 1,412 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की जून तिमाही में 1,693 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की ब्याज से प्राप्त आय 1,299 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 1,611 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय 33 फीसदी घटकर 370 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वर्ष जून तिमाही में यह 550 करोड़ रुपये थी।

वहीं इस दौरान कंपनी का परिचालन लाभ 24.3 प्रतिशत गिरकर 359 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि कंपनी की सकल गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में कुछ सुधार आया है और यह 30 जून, 2022 तक बेहतर होकर कुल ऋण का 6.35 प्रतिशत रही हैं। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6.40 फीसदी थीं। मार्च, 2022 के अंत में सकल एनपीए 8.12 प्रतिशत था।

मूल्य के आधार पर देखा जाए तो सकल एनपीए या फंसा कर्ज 3,931 करोड़ रुपये से घटकर 3,639 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, शुद्ध एनपीए 4.05 प्रतिशत से बढ़कर 4.26 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).