जरुरी जानकारी | पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाई

नयी दिल्ली, तीन जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की वृद्धि की है। बैंक ने यह कदम अधिक जमा प्राप्त करने के इरादे से उठाया है।

पीएनबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दो करोड़ रुपये से कम की एक साल से तीन साल की सावधि जमा पर अब 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। अभी तक यह दर 6.25 प्रतिशत थी।

बैंक ने कहा कि नई दरें एक जनवरी, 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर 0.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।

इसके साथ ही पीएनबी उत्तम योजना के तहत ब्याज दर को 6.30 से बढ़ाकर 6.80 प्रतिशत किया गया है। इस योजना में परिपक्वता से पहले निकासी का विकल्प नहीं होता है।

बैंक ने कहा है कि 666 दिन की सावधि जमा पर 8.1 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर को कायम रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)