एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीएमओ निदेशक ने अरुणाचल की राजधानी में खेलो इंडिया के कार्यान्वयन की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने सोमवार को खेलो इंडिया योजनाओं के कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने और अरुणाचल प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेलों के विकास का आकलन करने के लिए यहां खेलो इंडिया-मान्यता प्राप्त केंद्र का दौरा किया।

देश की खबरें | पीएमओ निदेशक ने अरुणाचल की राजधानी में खेलो इंडिया के कार्यान्वयन की समीक्षा की

ईटानगर, 14 जुलाई प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने सोमवार को खेलो इंडिया योजनाओं के कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने और अरुणाचल प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेलों के विकास का आकलन करने के लिए यहां खेलो इंडिया-मान्यता प्राप्त केंद्र का दौरा किया।

उनके साथ खेलो इंडिया (एसएआई) और राज्य के वरिष्ठ खेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

उनके इस दौरे में खेलो इंडिया परियोजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा, चुनौतियों को समझने और साक्ष्य-आधारित दस्तावेज़ीकरण के लिए जानकारी एकत्र करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

टीम ने कार्यक्रमों की प्रभावशीलता के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए युवा एथलीट, प्रशिक्षकों और अरुणाचल राज्य बैडमिंटन संघ (एएसबीए) के सदस्यों सहित प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत की।

ठाकुर की इस यात्रा में 30 से अधिक युवा खिलाड़ी, वरिष्ठ प्रशिक्षकों और एएसबीए के कार्यकारी सदस्यों के साथ एक संवादात्मक सत्र शामिल था।

एएसबीए के महासचिव और अरुणाचल ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी बामंग तागो ने ‘पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन’ के माध्यम से राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए रणनीतिक खाका पर प्रकाश डाला, जिसमें ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ (टीओपी) मिशन के लिए जमीनी स्तर पर बुनियादी अवसंरचना को मजबूत करने की लक्षित योजना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).