देश की खबरें | प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को हल्द्वानी में एम्स की आधारशिला रखेंगे : धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे।

देहरादून, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट में एक जनसभा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रिषीकेश के बाद यह दूसरा एम्स होगा।

धामी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए एम्स स्थापित करने के उनके अनुरोध को स्वीकार करने को लेकर वह प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए एम्स, रिषीकेश जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

धामी, करीब 23 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के लिए गंगोलीहाट में थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तहत पिछले पांच वर्षों में राज्य के लिए एक लाख करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं।

धामी ने ‘मुख्य सेवक’ के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपने मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये फैसलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसने राज्य के लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए करीब 700 फैसले लिए हैं।

उन्होंने देहरादून में एक रैली में देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का एक कट-आउट लगाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने एक समय उन्हें ‘‘गली का गुंडा’’ कहा था और सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट