एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री सात और आठ जुलाई को चार राज्यों में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे और इस दौरान इन राज्यों में वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री सात और आठ जुलाई को चार राज्यों में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

नयी दिल्ली, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे और इस दौरान इन राज्यों में वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री सात जुलाई को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश और उसके अगले दिन तेलंगाना एवं राजस्थान का दौरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब ढाई बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे।

इस समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसी दिन शाम में वह करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि अगले दिन प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वह विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री इसी दिन शाम करीब सवा चार बजे बीकानेर पहुंचेंगे, जहां वह राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).