देश की खबरें | प्रगति मैदान में आईईसीसी का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री, कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर के उद्घाटन के मद्देनजर प्रगति मैदान के आसपास बड़ी संख्या में अपने कर्मियों को तैनात किया है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर के उद्घाटन के मद्देनजर प्रगति मैदान के आसपास बड़ी संख्या में अपने कर्मियों को तैनात किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा इकाई, स्वाट टीम और यातायात इकाई के कर्मियों के साथ नई दिल्ली जिले के लगभग 2,000 कर्मियों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है।

प्रगति मैदान क्षेत्र नई दिल्ली जिले के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के कुल 15 जिले हैं।

अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अन्य जिलों के कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

सशस्त्र कर्मियों के साथ पुलिस की ऐसी गाड़ियों को भी तैनात किया गया जो एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) युक्त कैमरों से लैस हैं।

अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को सितंबर में यहां होने वाली जी-20 बैठक के एक अभ्यास के तौर पर लिया जा रहा है।

शाम को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर इलाके में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में इसके आधिकारिक उद्घाटन से पहले "पूजा" की।

उन्होंने परिसर के निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया था कि प्रगति मैदान में इस परियोजना को लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। उसके मुताबिक, लगभग 123 एकड़ भूभाग में तैयार यह परिसर देश के सबसे बड़े बैठक, सम्‍मेलन और प्रदर्शनी केन्‍द्र के रूप में विकसित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर