देश की खबरें | प्रधानमंत्री शुक्रवार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर वेबिनार को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को ‘महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण’ पर एक वेबिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को ‘महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण’ पर एक वेबिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह महिलाओं के स्वामित्व और नेतृत्व वाले व्यावसायिक उद्यमों के सतत विकास पर मंथन के साथ ही उसके लिए मार्ग तैयार करने एवं घोषणाओं के कार्यान्वयन की खातिर रणनीति बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे बजट-बाद वेबिनारों की श्रृंखला का हिस्सा है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्रभाई मुंजपारा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

इसके बाद बजट क्रियान्वयन रणनीति पर वेबिनार की दिशा निर्धारित करने के लिए महिला एवं बाल विकास सचिव की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।

बयान के मुताबिक उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न सत्रों में तीन विषयों- स्वयं सहायता समूहों को बड़े व्यावसायिक उद्यमों में विस्तारित करने, प्रौद्योगिकी और वित्त का लाभ उठाने, तथा बाजार एवं व्यवसाय विस्तार- पर ‘डोमेन’ विशेषज्ञों, महिला स्वयं सहायता समूह संघों और अन्य प्रतिभागियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी