एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को वाराणसी से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को वाराणसी से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे
नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा.

सूत्रों ने बताया कि मोदी इस दौरान संभवत: डिजिटल संवाद करेंगे. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा. यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में शराबबंदी पर भाजपा, जदयू फिर आमने -सामने, सुशील मोदी चिंतित

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और वह शनिवार को बाद में अपने भावी दिशा-निर्देशों की जानकारी देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).