देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी मैसुरु में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मैसुरु में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

नयी दिल्ली, 23 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मैसुरु में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद कार्यक्रम का आयोजन सामान्य रूप से किया जा रहा है।

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि चूंकि, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में योग दिवस देश भर में 75 ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया जाएगा और इसका मुख्य जोर वैश्विक स्तर पर भारत की एक विशेष पहचान बनाने पर होगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत सिलसिलेवार कायर्क्रमों का आयोजन किया जाएगा और इस कड़ी में हैदराबाद में 27 मई को आयोजित कार्यक्रम में 10,000 प्रतिभागी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 25 दिन पहले से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में शिवडोल में दो मई को और यहां लाल किला में सात अप्रैल को बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले शिवडोल में और 75 दिन पहले दिन पहले दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस साल मैसुरु में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा, 21 जून को मुख्य आकर्षण ‘गार्डियन रिंग’ होगा, जो एक ‘रिले योग स्ट्रीमिंग’ (योग का सीधा प्रसारण) कार्यक्रम है और इसमें विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को डिजिटिल माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

सोनोवाल ने कहा कि प्रस्तावित योजना में कार्यक्रम के प्रसारण की शुरूआत सूर्योदय के देश जापान से स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे होगी और इसका समापन न्यूजीलैंड से होगा। इस कार्यक्रम में करीब 70 देशों के भाग लेने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री, फिल्म और खेल जगत की हस्तियां, योग विशेषज्ञ आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान