जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। इससे जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होगा।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। इससे जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का चार फरवरी को उद्घाटन करेंगे। इससे दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम हो जाएगा।"

दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है।

सोहना (हरियाणा)-दौसा (राजस्थान) खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण है।

लगभग 1,390 किलोमीटर लंबा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा और दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा।

इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे 'भारतमाला परियोजना' के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है।

यह आठ लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से गुजरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\