देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बंगाल दौरे के दौरान सार्वजनिक सभाएं, सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे और इस दौरान वह दो सार्वजनिक सभाएं करेंगे तथा हुगली एवं नदिया जिलों में कई सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
कोलकाता, 29 फरवरी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे और इस दौरान वह दो सार्वजनिक सभाएं करेंगे तथा हुगली एवं नदिया जिलों में कई सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें पहली शुक्रवार को हुगली जिले के आरामबाग और दूसरी शनिवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में होगी।
मजूमदार ने कहा, "प्रधानमंत्री उत्तर 24 परगना के बारासात में एक रैली को संबोधित करने के लिए छह मार्च को फिर से राज्य आएंगे।"
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।
इसमें कहा गया कि शनिवार को प्रधानमंत्री कुल 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए कृष्णानगर जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल यहां एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की 42 में से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को राज्य में 18 सीट मिली थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

