देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज के साथ वार्ता में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की हालिया घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से भी अवगत कराया।

सिडनी, 24 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की हालिया घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से भी अवगत कराया।

मोदी और अल्बनीज ने व्यापक चर्चा के दौरान ऑस्ट्रेलिया-भारत प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी व्यवस्था को अंतिम रूप देने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के छात्रों, अकादमिक शोधकर्ताओं और व्यवसायिक लोगों की आवाजाही को आसान बनाना है।

मोदी और अल्बनीज ने महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द आकार देने की अपनी-अपनी साझा इच्छा को दोहराया, जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को महत्वपूर्ण विस्तार मिलने की उम्मीद है।

दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया हरित हाइड्रोजन कार्यबल की स्थापना की दिशा में प्रगति का स्वागत किया। वार्ता के दौरान कार्यबल के संदर्भ की शर्तों पर सहमति बनी।

वार्ता के बाद अल्बनीज ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों को भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में एक नया महावाणिज्य दूतावास खोलेगा।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को जारी एक बयान में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।

मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अल्बनीज और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की है। हमने आज भी इस पर बात की।’’

अल्बनीज की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह कतई मंजूर नहीं है कि कोई भी अपने कृत्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।’’

मोदी ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अल्बनीज का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेंगे।’’

ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ अपनी लगातार हो रही बैठकों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों की गहराई को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक वर्ष में हम छठी बार मिल रहे हैं। यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई और परिपक्वता को दर्शाता है। क्रिकेट की में कहें, तो हमारे संबंध टी20 प्रारूप में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\