ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में चुनावी रैली से पहले आम्बेडकर और सावरकर को श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम को मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के समाधि स्थल 'चैत्यभूमि' पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 17 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम को मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के समाधि स्थल 'चैत्यभूमि' पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा मोदी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के स्मारक स्वातंत्र्यवीर सावरकर पर भी गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शिवाजी पार्क में महायुति गठबंधन की एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

दादर में स्थित चैत्यभूमि ही वह जगह है, जहां आम्बेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था। आम्बेडकर और सावरकर का स्मारक विशाल शिवाजी पार्क मैदान के करीब स्थित है।

मोदी शिवाजी पार्क में चुनावी रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मंच साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी रैली में शामिल हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए मुंबई में सभी शिवसेना-भाजपा के सभी छह उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए यह प्रचार रैली आयोजित की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू