विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के श्रमिक शिविर में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां एक श्रमिक शिविर का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कुवैत सिटी, 21 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां एक श्रमिक शिविर का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को इस बात का प्रतीक बताया कि प्रधानमंत्री विदेशों में मौजूद भारतीय श्रमिकों के कल्याण को कितना महत्व देते हैं।

मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की यात्रा पर हैं। उनकी कुवैत यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

उन्होंने अपनी यात्रा के पहले कार्यक्रम के रूप में लगभग 1,500 भारतीय नागरिकों की मौजूदगी वाले मीना अब्दुल्ला क्षेत्र स्थित एक श्रमिक शिविर का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के विभिन्न राज्यों से संबंधित विभिन्न वर्गों के भारतीय कामगारों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और ‘गल्फ स्पिक लेबर कैंप’ में नाश्ते के दौरान उनमें से कुछ के साथ मेज पर भी बैठे।

मोदी के श्रमिक शिविर के पूर्व निर्धारित दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस तरह का विचार यह व्यक्त करने के लिए है कि ‘‘भारत सरकार हमारे श्रमिकों को कितना महत्व देती है और यही मुख्य उद्देश्य है।’’

जून में दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में विदेशी श्रमिकों के निवास के लिए इस्तेमाल एक इमारत में लगी भीषण आग में 45 से अधिक भारतीयों की मौत के महीनों बाद मोदी की यह यात्रा हुई है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “श्रमिक शिविर का दौरा प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण को दिए गए महत्व का प्रतीक है। पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने विदेश में भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और उन्नत प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसी कई प्रौद्योगिकी-आधारित पहल की हैं।’’

मंत्रालय ने श्रमिकों से प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी ने भारतीय श्रमिकों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री का दिन का पहला कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण को कितना महत्व देता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\