देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से यहां मुलाकात की और इस दौरान उनकी गुजरात यात्रा के अनुभवों और अरुणाचल तथा गुजरात के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 16 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से यहां मुलाकात की और इस दौरान उनकी गुजरात यात्रा के अनुभवों और अरुणाचल तथा गुजरात के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे।

उनकी गुजरात की यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी के बारे में माना जाता है कि वह अरुणाचल से थीं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गुजरात, खासकर केवड़िया और गिफ्ट सिटी की यात्रा के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि यह पहली बार है जब इन आदिवासी नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया है। उन्होंने इस बैठक को ‘ऐतिहासिक’ बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से असम के साथ उनके राज्य से संबंधित सहित कई अन्य लंबित सीमा मुद्दों को हल किया गया है।

कई आदिवासी नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी की प्रशंसा की। आदिवासी नेताओं में से एक चाउ सिहराजा चौटांग ने बैठक को एक यादगार अनुभव बताया, जबकि एक अन्य नेता पी जी तागो ने अरुणाचल की मदद के लिए मोदी की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\