विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा सम्पन्न करने के बाद सोमवार को तीन देशों की यात्रा के तीसरे एवं अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोर्ट मोरेस्बी, 22 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा सम्पन्न करने के बाद सोमवार को तीन देशों की यात्रा के तीसरे एवं अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।

पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रशांत द्वीप देशों के नेताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय के, सिडनी में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। सिडनी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं इस अद्भुत राष्ट्र के लोगों से मिले स्नेह को बहुत संजो कर रखूंगा। मुझे एफआईपीआईसी के सम्मानित नेताओं के साथ बातचीत करने और उनके संबंधित देशों के साथ रिश्तों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला। ’’

मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\