देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली महिला पहलवान टीम की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार टीम खिताब जीतने की प्रशंसा करते हुए इसे बड़ी जीत करार दिया।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार टीम खिताब जीतने की प्रशंसा करते हुए इसे बड़ी जीत करार दिया।

मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘भारतीय महिला पहलवानों की शानदार जीत। हमारी टीम ने तीन स्वर्ण सहित सात पदकों के साथ अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अंडर- 20 विश्व चैम्पियनशिप 2023 में महिला कुश्ती टीम खिताब जीता। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा अंतिम पंघाल का प्रदर्शन यादगार था क्योंकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा और दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

मोदी ने कहा, ‘‘यह शानदार जीत हमारी उभरती हुई पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। ’’

अंतिम शुक्रवार को इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई जिसने 53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया ।

सविता ने भी 62 किलोवर्ग में खिताब जीता और भारतीय महिला टीम ने इस खेल के इतिहास में पहली बार विश्व चैम्पियनशिप टीम खिताब अपने नाम किया ।

प्रिया मलिक ने बृहस्पतिवार को 76 किलोवर्ग में खिताब जीता था । भारत के सात पहलवानों ने इस बार पदक जीता है जिनमें तीन स्वर्ण शामिल हैं । अंतिम कुंडू (65 किलो) ने रजत और रीना (57 किलो) , आरजू (68 किलो) और हर्षिता (72 किलो) ने कांस्य पदक जीते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड