देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रगति पर सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रगति को लेकर रविवार को प्रसन्नता व्यक्त की।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रगति को लेकर रविवार को प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक ट्वीट के जवाब में इस पहल की सराहना की। जयशंकर ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री मातेउस मगाला के साथ मापुटो से माचवा तक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन में सफर करने के बारे में ट्वीट किया था।

जयशंकर के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इससे हर भारतीय को खुशी होगी। मेक इन इंडिया पहल लगातार वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रही है।’’

मोदी ने विदर्भ क्षेत्र के लिए शनिवार को छह रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन की भी सराहना की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘विदर्भ क्षेत्र में संपर्क के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है।’’

मोदी ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में ‘एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल’ के आयोजन की तारीफ की है।

स्थानीय सांसद मनोज कोटक ने ‘एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल’ के रूप में मुंबई के ताजमहल पैलेस में जलगांव के ज्वार, नागपुर के बाजरा, औरंगाबाद के रागी पहुंचने की जानकारी ट्वीट कर दी थी। जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में श्री अन्न (मोटे अनाज) को लोकप्रिय बनाने का यह प्रशंसनीय प्रयास है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ और बिहू समारोह पर नागरिकों के ट्वीट का भी जवाब दिया।

अपने पिता को काशी विश्वनाथ ले जाने वाले एक व्यक्ति को जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्यारा।’’ एक अन्य ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आरजे सूफी को उनकी वंदे भारत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए देखकर अच्छा लगा।’’

प्रधानमंत्री ने पद्म श्री से सम्मानित प्रेमजीत बारिया द्वारा प्रस्तुत दीव के प्रसिद्ध स्थलों की कलाकृति भी साझा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान