एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में विश्वविद्यालय के छात्रों, युवा पेशेवरों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर को भारत मंडपम में प्रस्तावित जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में लोगों, खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों और आगे की पढ़ाई करने के इच्छुक युवा पेशेवरों को रविवार को आमंत्रित किया।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में विश्वविद्यालय के छात्रों, युवा पेशेवरों को आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर को भारत मंडपम में प्रस्तावित जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में लोगों, खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों और आगे की पढ़ाई करने के इच्छुक युवा पेशेवरों को रविवार को आमंत्रित किया।

भारत मंडपम ने हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

लिंक्डइन पर जारी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम भारत के युवाओं को एक साथ लाया, क्योंकि पूरे साल चली यह पहल अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक साबित हुई और इसके अत्यधिक संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि इस पहल ने दुनिया को दिखाया कि कैसे हमारे युवा जीवंत सांस्कृतिक दूत के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने जी20 बिरादरी के साथ स्थायी संबंध कायम किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसने युवाओं को भारत की जी20 अध्यक्षता और इस दौरान हमने जिन विषयों पर काम किया, उनके बारे में और अधिक जानने में सक्षम बनाया। इसने हमारे ग्रह के प्रति सामूहिकता की भावना को प्रज्वलित किया और हमारे युवाओं को 2047 तक एक विकसित भारत का सक्रिय निर्माता बनने के लिए तैयार किया।’’

उन्होंने कहा कि जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल के बैनर तले कई कार्यक्रम हुए हैं और ये कार्यक्रम पूरे भारत में आयोजित किए गए हैं, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों की व्यापक भागीदारी देखी गई है।

मोदी ने कहा कि वास्तव में, जो शुरुआत में विश्वविद्यालयों के लिए एक कार्यक्रम के रूप में आरंभ हुआ, वह तेजी से बढ़ता गया और इसमें स्कूल-कॉलेज भी शामिल हो गए, जिससे प्रतिभागियों का दायरा बढ़ा।

उन्होंने कहा कि 'मॉडल जी20 बैठक' एक विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्यक्रम था, जहां 10 जी20 देशों सहित 12 देशों के छात्र ‘यूथ फॉर लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली)’ विषय पर चर्चा के लिए एकजुट हुए थे।

मोदी ने कहा, ‘‘विशेष जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान, मैं हमारी युवा शक्ति के अनुभवों को सुनने और उनसे अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं। उनकी समृद्ध यात्रा हमारे देश के युवाओं में प्रेरणा जगाने वाली है। मैं विशेष रूप से सभी युवाओं से इस अनूठे प्रयास में शामिल होने का आग्रह करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).