देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

सुल्तानपुर (उप्र), 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

मोदी ने यहां राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है।

हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री सुखोई, मिराज समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों के ‘एयर शो’ देखेंगे।

जफर आनंद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now